काठमांडू में एक विमान के लैंडिंग के समय पहियों में आग लग गई। यह विमान इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था और इसमें 277 यात्री सवार थे। समय पर सतर्कता बरतते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के कारण काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक ऑफ की प्रक्रिया प्रभावित हुई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।