उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जल जीवन मिशन योजना के लिए रखे गए करोड़ों रुपए के फाइबर प्लास्टिक पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई. यह आग इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर बड़ी संख्या में जमा हो गए. दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ही आग पर नियंत्रण पाया.