उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पड़ोसी युवक ने एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस दौरान महिला की तीन नाबालिग बेटियां उसे बचाने की कोशिश करती रही. लेकिन आरोपी ने उन्हें गिरा दिया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कोंडरवा गांव का है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.