मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर पुलिस ने छापा मारा, इस दौरान नकली जीरा बनाने और सप्लाई करने के मामले का भंडाफोड़ हुआ है. कार्रवाई के दौरान 46 बोरियां मिलीं, जिनमें जीरा भरा हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया कि सौंफ जैसे बीजों पर सीमेंट और केमिकल की परत चढ़ाकर उन्हें जीरे जैसा रूप दिया जा रहा था.