पटना सिटी में महात्मा गांधी सेतु पर दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई है. यहां पिलर संख्या 46 के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका एक हाथ कटकर पुल से नीचे गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.