आगरा में एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब दावत के दौरान बारातियों ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया. मामला थाना डौकी क्षेत्र के तेजपाल की ठार गांव का है, जहां विनीता की शादी फिरोजाबाद के रहने वाले श्रीनिवास के साथ तय हुई थी. सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाराती खाना खा रहे थे.