ओमान के सलाला पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों को ड्रोन से निशाना बनाया गया. ओमानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ड्रोन हमले के बाद पोर्ट के फ्यूल स्टोरेज टैंक में आग लग गई. हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है.