राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की नीतियों को लेकर सीधी चुनौती पेश की है. उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाने का एक आधार खत्म हुआ है, लेकिन उनके पास और भी विकल्प और शक्तियाँ हैं. इसलिए टैरिफ की नीतियों में कोई बदलाव नहीं होगा. ट्रम्प ने इसे इस तरह समझाया कि अगर कोई हाईवे बंद होता है तो दूसरा रास्ता निकालकर आगे बढ़ा जाता है.