पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला अपनी सास के साथ लॉकर चेक करने पहुंची और जेवर गायब होने का आरोप लगा दिया. देखते ही देखते बैंक में लॉकर तोड़कर सोना चोरी होने की चर्चा फैल गई और शाखा के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई.