दिल्ली एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली और धूलभरी आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई. दिन में अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी कम हो गई. मौसम विभाग ने तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.