दिल्ली सरकार ने राजधानी में रहने वाले परिवारों के लिए राहत भरी खबर दी है. सरकार ने होली और दिवाली के त्यौहार पर राशन कार्डधारकों खासकर महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला किया है. इसके लिए दिल्ली कैबिनेट ने 242 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया है. योजना के अनुसार, राशन कार्डधारकों के बैंक खातों में आठ सौ तिरेपन रुपए की राशि सीधे स्थानांतरित की जाएगी.