देहरादून के सेलाकुई में पुलिस और प्रशासन ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों के अस्थाई ठिकानों पर बुलडोजर लेकर कार्रवाई की. शिवनगर बस्ती में हुई इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी से तस्करों के ठिकानों को ध्वस्त किया गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई.