राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे खुशियों भरा माहौल पलभर में मातम में बदल गया. घर में कई दिनों से शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमान भी पहुंच चुके थे. हल्दी की रस्म के दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.