चंद्रपुर में तीन साल पुराने हेड कॉन्स्टेबल की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी आर्या बल्लावार ने अपने प्रेमी आशिष शेडमाके के साथ मिलकर पिता जयंत बल्लावार को मिल्कशेक में जहर देकर मार डाला. 25 अप्रैल 2023 को जहर पीने के बाद जयंत की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था, तब मामला आकस्मिक मौत माना गया.