यूपी की राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में मिले शव के टुकड़ों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जीआरपी जांच में सामने आया कि 16 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके पिता ने कथित तौर पर 'इज्जत' के नाम पर की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि बेटी एक हिंदू लड़के से फोन पर बात करती थी. आरोप है कि पिता ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की और शव के छह टुकड़े कर दिए.