छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर पुणे के शिवनेरी किले में इस बार भीड़ अत्यधिक हो गई थी. राज्य के विभिन्न हिस्सों से शिव ज्योत लेकर युवा और संगठनों के कार्यकर्ता दर्शन के लिए पहुँचे थे. किले में इतनी भीड़ हुई कि कुछ जगहों पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.