फरीदाबाद में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे रंगदारी के आरोपी मोनू गुर्जर को पुलिस ने गोली मारकर दोबारा गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है. उसे सेक्टर-15ए में एक व्यक्ति से चिट्ठी लिखकर रंगदारी मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने 7 फरवरी को गिरफ्तार किया था.