क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया है. वे स्टेज 4 लिवर कैंसर से पीडित थे और पिछले कुछ समय से उनकी तबियत गंभीर बनी हुई थी. उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. यह खबर खेल जगत में दुःख का कारण बनी है.