संसद के परिसर में कांग्रेस सांसदो ने ट्रेड डील का विरोध करते हुए इसे दबाव में बनाई गई बताया है. राहुल गांधी भी विरोध के दौरान मौजूद रहे. प्रियंका गांधी वाड्रा ने रणनीति बनाकर कांग्रेस सांसदों को संगठित किया है. पिछले कई दिनों से विपक्ष द्वारा ट्रेड डील को लेकर संसद में जमकर हंगामा हो रहा है. कांग्रेस ने फ्लोर मैनेजमेंट के जरिए विरोध को प्रभावी बनाने की योजना बनाई है और हर दिन अलग-अलग पोस्टर और बैनर के साथ अपनी आवाज उठा रही है.