कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर चर्चा में हैं. उन्होंने राम मंदिर निर्माण के विरोध में तीन दिन का व्रत रखा और सनातन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखे थे. इस मामले में सोसाइटी ने सुरन्या अय्यर और मणिशंकर अय्यर को पत्र लिखा है कि या तो वह सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांगें, नहीं तो सोसाइटी छोड़ कर जाएं.