बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. इसकी एक बानगी मथुरा में देखने को मिली. वो इन दिनों वृंदावन में पूजा पाठ में मशगूल हैं. निशांत अपने रिश्तेदारों के साथ वृंदावन की गलियों में बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के देखे गए. उन्होंने दस रुपये में ई रिक्शा की सवारी भी की.