CM फडणवीस का कहना है कि टीम इंडिया की जीत पर हम सबको गर्व है. ICC टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को पराजित कर भारत ने एक बार फिर चैंपियन बनकर सभी को गौरवान्वित किया है. इस अद्भुत जीत ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है. भारतीय टीम के खेल, संयम और परिश्रम का परिणाम यह शानदार सफलता है.