दिल्ली विधानसभा सुरक्षा सेंधमारी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच तेज कर दी है. इस फुटेज में साफ देखा गया कि कैसे एक कार विधानसभा क्षेत्र में घुसी और फूलों का गुलदस्ता एक जगह रखा गया. ड्राइवर ने जिस प्रकार से वहां से फरार होने की कोशिश की, उसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि गेट तोड़कर यह गाड़ी विधानसभा में आई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी की दिशा और नंबर प्लेट की जांच की है. अब ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है.