देश में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है जबकि मध्यप्रदेश बोर्ड के भी परीक्षा प्रारंभ हो चुके हैं. इस समय सभी परिवार अपने छात्रों को सतर्क कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर, विशेषकर टेलीग्राम पर, फर्जी ग्रुप बनाए जा रहे हैं जो छात्रों को परीक्षा से पहले पेपर दिलाने का झांसा देते हैं. सैकड़ों छात्रों को ऐसे लिंक भेजे जा रहे हैं और 500 से 1000 रुपये मांगकर उनसे पैसे लिए जा रहे हैं.