मोदी 3.0 सरकार में संभावित फेरबदल को लेकर कैबिनेट की आज एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मंत्रिमंडल के विस्तार और बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सूत्रों की मानें तो यह विस्तार जून के दूसरे सप्ताह में हो सकता है. इस बैठक में सरकार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर संभावित फेरबदल की रणनीति बनाई जा रही है.