राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक शादी समारोह से लौट रही बस सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए. प्रशासन और पुलिस मौके पर तुरंत पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई.