उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार की रात सराफा व्यापारी तेज सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह किसी काम से बाजार गए थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन और व्यापारी भड़क उठे.