ललन सिंह ने बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री ने किसानों, महिलाओं और दलित वर्ग के उत्थान पर विशेष जोर दिया है. गरीब और वंचित वर्ग के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है. पशुपालन और मत्स्य पालन के विभागों को भी महत्वपूर्ण माना गया है.