बिहार के समस्तीपुर में बुधवार को एक बीपीएससी शिक्षिका द्वारा अपने लोको पायलट पति की पिटाई का मामला सामने आया. घटना सदर अस्पताल परिसर की है, जहां शिक्षिका किरण कुमारी अपने पिता और भाई के साथ पहुंचीं और पति शशि भूषण कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.