सुबह करीब 7 बजकर 28 मिनट पर एक ईमेल आया जिसमें लुधियाना मेयर ऑफिस पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है. ईमेल में धमाकों का समय भी बताया गया है. दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर लुधियाना मेयर पर हमला करने की धमकी दी गई है. साथ ही रात 9 बजकर 11 मिनट पर प्रसिद्ध अभिनेता दिलजीत दोसांझ के घर पर भी धमाके की चेतावनी दी गई है.