बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' का फर्स्ट लुक शेयर किया है. सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म 'देवा' के फर्स्ट लुक के साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. फिल्म 'देवा' के फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट अनाउंस करते हुए शाहिद ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 'एक वायलेंट वैलेंटाइन्स डे के लिए तैयार हो जाइए, 'देवा', थिएटर्स में रिलीज हो रही है 14 फरवरी 2025 को'.