राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद की सीढ़ियों पर जुबानी जंग हुई है. दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. दोनों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली जब राहुल गांधी निलंबित सांसदों के समर्थन में मकर द्वार पर आए और रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें 'माई फ्रेंड ट्रेटर' कहा. इसके जवाब में बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताया.