BJP नेता दिलीप घोष ने कोलकाता में भीषण अग्निकांड को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घटनास्थल पर न पहुँचने पर निशाना साधा है. घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री को सरकार और पार्टी दोनों बचाने की जिम्मेदारी है. घटना में 50 से अधिक लोगों की मौत के बावजूद वे मौके पर नहीं गईं और दिल्ली में बैठक कर रही हैं.