बागपत शहर में लापरवाही का एक खतरनाक मामला सामने आया है, जहां जलभराव के बीच छिपा एक खुला गड्ढा बाइक सवार के लिए हादसे की वजह बन गया. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में साफ देखाई दे रहा है कि सड़क पर पानी भरा हुआ था. इसी पानी के नीचे एक गहरा गड्ढा छिपा हुआ था, जिसकी किसी को जानकारी नहीं थी.