बिहार में हरे गमछे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में एआई समिट के दौरान कहा कि अगर हरे गमछे वाले को पकड़ना हो तो एआई कैमरा उसे तुरंत पकड़ लेगा. इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का खजाना खाली है और ये लोग हरा और नीला गमछे की बातें कर रहे हैं.