उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला दूसरी महिला को एक के बाद एक लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है बरेली में लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करने वाली एक महिला की मां के साथ यह घटना हुई है. मजदूरी मांगने के लिए जब महिला अपनी मालकिन के पास पहुंची तो वह आग बबूला हो गई और उसने एक के बाद एक महिला को 11 थप्पड़ मार दिए. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ.