उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है. जिले के नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण मेडिकल स्टाफ को अंधेरे में ही टॉर्च की रोशनी में मरीज का प्राथमिक उपचार करना पड़ा.