जापान के इचिकावा सिटी जू में 26 जुलाई 2025 को एक नन्हा बंदर जन्मा जो अपनी जिंदगी अकेलेपन के साथ शुरू कर रहा है. जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया, जिससे उसका सफर बहुत अकेला रहा. ज़ू के कर्मचारियों ने उसकी पूरी देखभाल की और उसका नाम पंच रखा. जैसे-जैसे पंच बड़ा हुआ, उसने अपनी मां और अन्य बंदरों के पास जाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे परेशान कर दूर कर देते. घबराकर पंच वापस अपने सॉफ्ट टॉय के पास भाग जाता है, जो उसे सुरक्षा और सुकून देता है. जू ने पंच के ऐसे कई वीडियो साझा किए हैं जिसमें वह अकेले बैठ कर अपने खिलौने को गले लगाता और उसके साथ खेलता नजर आता है.