इराक के इरबिल एयरपोर्ट पर एक बड़ा ड्रोन अटैक हुआ है जिससे काले धुएं का गुब्बार उठा. इराकी मीडिया के अनुसार यह हमला एयरपोर्ट के आरिया इलाके में किया गया. हमले के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. इसी के साथ इराक के साद अब्दुल्ला इलाके में एक होटल पर भी ड्रोन के जरिए हमला किया गया है.