विवादों में AR रहमान, लगा गाना चोरी करने का आरोप. म्यूजिक कंपोजर A R रहमान एक बार फिर विवाद में हैं. ध्रुपद शैली के भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद फैय्याज वासिफुद्दीन डागर ने रहमान पर मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के गीत ‘वीरा राजा वीरा’ में उनकी पारिवारिक रचना ‘शिव स्तुति’ का कुछ हिस्सा के कथित उपयोग का आरोप लगाया है