अमित शाह बीकानेर के निकट भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम दो की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के अलग-अलग बॉर्डर से सटे कुल 184 गांवों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी. इन गांवों को सड़क और 4G नेटवर्क से जोड़ा जाएगा जिससे लोगों की मोबाइल कनेक्टिविटी और यातायात की समस्या दूर होगी.