उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस की अतिसंवेदनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है. जहां सालों से चारपाई पर बीमार पड़ी लगभग 82 साल की बुजुर्ग महिला के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले को लेकर बुजुर्ग महिला की पोती अपनी नानी के न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही है.