राजस्थान में भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत साथलका गांव की बिल्लू कॉलोनी में गुरुवार सुबह हुए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में धमाका हो गया. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. एक मकान में अचानक हुए धमाके से घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हुए और मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई.