ईरान के स्टील उत्पादन क्षमता के एक बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया गया है और इस बार पेट्रोकेमिकल ठिकानों पर भी हमला किया गया है. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पश्चिमी ईरान के पेट्रोकेमिकल जोन में एयर स्ट्राइक की घटना हुई है जो क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है. यह हमला ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा नुकसान है क्योंकि पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है.