मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो की दो विमानें टैक्सी कर रही थीं जब उनके विंग्स आपस में टकरा गए. यह हादसा टैक्सीिंग के दौरान हुआ और सौभाग्य से किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई. दोनों विमानों को तकनीकी जांच के लिए तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया है. डीजीसीए के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.