बेंगलुरु में बोवरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. एक सटे हुए भवन की दीवार अचानक ढह गई. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, गिरी हुई दीवार अस्पताल परिसर के पास स्थित थी और इसके मलबे की चपेट में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेता और राहगीर आ गए.