उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां 26 मार्च को दिन में 2 बजे 6 साल की नाबालिग रेप पीड़िता को करीब 9 घंटे तक इलाज नहीं मिल सका. दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज के जिला महिला अस्पताल पहुंची बच्ची का उपचार रात 11 बजे तक शुरू ही नहीं हो पाया, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया. इस खबर को सुन लगभग साढ़े 9 बजे रात में स्थानीय लोग और पत्रकार मौके पर पहुंचे.