हरियाणा के सोनीपत में विदेश जाने के सपने ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. छोटूराम चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में दो रिश्तेदार युवकों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई, जबकि अंकुश का निजी अस्पताल में इलाज जारी है.