गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन छात्र ऐसे मिले हैं जो पिछले दो दशक से MBBS की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके हैं. एक छात्र 1998 बैच का है जबकि दो छात्र 2009 और 2010 बैच के हैं. इन छात्रों ने MBBS की पढ़ाई शुरू तो की लेकिन परीक्षाएं पास नहीं कर सके. अब वे फाइनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.