राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक 12 साल का लड़का अपने घर में फंदे से लटका मिला. घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इटावा थाने के एएसआई कमल मीणा के अनुसार, बच्चे के पिता ने रिपोर्ट दी कि वह गांव में ही घर से थोड़ी दूरी पर मजदूरी करने गया था.